फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police increased security of government offices in Amritsar after Ludhiana bomb blast

अमृतसर में सुरक्षा कड़ी: लुधियाना में बम धमाके के बाद पुलिस ने बढ़ाया पहरा, संदिग्धों पर नजर रखने का आदेश, सादी वर्दी में तैनात होंगे जवान

Thu, 23 Dec 2021 07:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Dec 2021 07:25 PM IST
सार

लुधियाना में बम धमाके के बाद अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सभी सरकारी दफ्तरों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं संदिग्धों पर नजर रखने को कहा गया है। सादी वर्दी पर जवान तैनात होंगे। वह दफ्तरों में आने जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन
Police increased security of government offices in Amritsar after Ludhiana bomb blast
अमृतसर के कोर्ट परिसर में डॉग स्क्वायड के साथ जांच अभियान चलाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना कचहरी में गुरुवार को बम धमाके के बाद अमृतसर के जिला कचहरी कांपलेक्स की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही जिला प्रबंधकीय कांपलेक्स में स्थित डीसी और पुलिस प्रबंधकीय कांपलेक्स में पुलिस कमिश्नर के दफ्तरों समेत अन्य अधिकारियों के दफ्तरों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस कमिश्नर की हिदायतों के बाद गुरुवार को पुलिस की कई टीमों ने जहां कोर्ट कांपलेक्स की हर मंजिल पर स्थित पब्लिक वाशरूमों और अन्य जगहों की जांच की।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने गुरुवार को जहां सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला के सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की, वहीं उन्होंने गजटेड अधिकारियों के नेतृत्व में कई टीमें गठित कर दीं। उन्होंने हिदायतों में कहा कि यह टीमें कोर्ट कांपलेक्स और जिला प्रबंधकीय कांपलेक्स समेत पुलिस कांपलेक्स में अधिकारियों के दफ्तरों पर लगातार नजर रखेंगी। इन इमारतों के अंदर बने खासकर पब्लिक वाशरूमों की बार-बार चेकिंग करें। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर डॉ. गिल ने अधिकारियों से कहा कि इन सभी कांप्लेक्स के भीतर घूमने वाले संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ करें। सरकारी इमारतों के अंदर या बाहर बार-बार चक्कर लगाने वाले लोगों से पूछताछ जरूर करें। सादे कपड़ों में पुलिस कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है, जो पुलिस, प्रशासनिक व अन्य सरकारी विभागों के दफ्तरों के आसपास मुस्तैद रहेंगे। पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि सरकारी दफ्तरों के सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं और इसके लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं। 

लुधियाना बम ब्लास्ट घटना ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल: सुरेश महाजन
भारतीय जनता पार्टी के अमृतसर प्रधान सुरेश महाजन ने लुधियाना के जिला अदालत परिसर में हुए बम धमाके पर दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्व व देश विरोधी ताकतें पंजाब को दोबारा आतंकवाद के काले दौर की ओर धकेल के प्रयास कर रही हैं। बेअदबी की घटनाएं और लुधियाना में बम धमाका इसी षड्यंत्र का हिस्सा है। भाजपा जिला प्रधान ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पंजाब सरकार को अलर्ट जारी करने के बाद भी बम धमाके ने कांग्रेस सरकार व राज्य के गृहमंत्री की कार्यशैली और बदतर कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed