फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police constable arrested for taking bribe of two thousand rupees in Batala

पैसों के लिए बेच दिया ईमान: पंजाब पुलिस का सिपाही दो हजार रुपये रिश्वत लेता गिरफ्तार, मांगे थे 5000

Tue, 22 Oct 2024 07:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 22 Oct 2024 07:38 PM IST
सार

पंजाब के बटाला में विजिलेंस ने पुलिस कांस्टेबल को 2 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसका मोबाइल वापस करने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। 

विज्ञापन
Police constable arrested for taking bribe of two thousand rupees in Batala
विजिलेंस टीम की हिरासत में आरोपी कांस्टेबल - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब पुलिस की खाकी पर फिर दाग लगा है। पुलिस विभाग के मुलाजिम ने दो हजार रुपये के लिए अपना ईमान बेच दिया। पंजाब के बटाला में पुलिस कांस्टेबल दो हजार रुपये रिश्वत लेता गिरफ्तार हुआ है। घूसखोर कांस्टेबल को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार की शाम को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपी कांस्टेबल बटाला पुलिस के आधीन आती पुलिस चौकी दयालगढ़ में तैनात है। आरोपी कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह ने शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये रिश्वत की डिमांड की थी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने उसे पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था और उसए 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गांव कोट करम चंद, डेरा रोड, बटाला निवासी दलजीत सिंह ने शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने  बताया कि उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी कांस्टेबल ने तलाशी के दौरान शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन कब्जे में लिया था। मोबाइल को वापस करने के बदले कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह ने उससे 5000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। आरोपी सिपाही को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर के पुलिस स्टेशन रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed