{"_id":"66df238b77fe31921c0f890a","slug":"police-arrested-five-accused-of-smuggling-heroin-and-weapons-amritsar-news-c-59-1-asr1003-107918-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: हेरोइन व हथियारों की तस्करी करने वाले पांच आरोपी पुलिस ने किए काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: हेरोइन व हथियारों की तस्करी करने वाले पांच आरोपी पुलिस ने किए काबू
Mon, 09 Sep 2024 10:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 09 Sep 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। हेरोइन व हथियारों तस्करी करने वाले पांच आरोपियों को जिला देहाती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरपियों के नाम सुखचैन सिंह, सुखपाल सिंह, नवदीप सिंह, सुखबीर सिंह निवासी गांव दाऊके और फिरोजपुर निवासी राहुल हैं।
इन आरोपियों से पुलिस ने 8.50 लाख रुपये की ड्रग मनी, 160 ग्राम हेरोइन, दो पिस्तौल, दो मैगजीन, भार तोलने वाला कांटा, चार मोबाइल, एक कार और एक बाइक बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन व हथियारों की तस्करी करते है और माल डिलीवर करने के लिए थाना घरिंडा इलाके में घूम रहे हैं। इसी के तहत एसपी जगदीश बिश्नोई, इंस्पेक्टर मनमीतपाल सिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई। इसके बाद ट्रैप लगाया गया पांचों आरोपियों को पकड़ा गया। मौके पर ही तलाशी के दौरान आरोपियों से भार तोलने वाला कांटा, 160 ग्राम हेरोइन, 8.50 लाख की ड्रग मनी, दो पिस्तौल, दो मैगजीन बरामद की गई। इसके बाद आरोपियों के कब्जे से हेरोइन तस्करी में इस्तेमाल होने वाली कार और बाइक भी बरामद की गई है। फिलहाल जांच चल रही और अभी और भी रिकवरी होने की उम्मीद है।