फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   pilgrims visa Pakistan Saka centenary celebrations Sri Nankana Sahib

124 श्रद्धालुओं को नहीं मिला पाकिस्तान का वीजा, साका श्री ननकाना साहिब के शताब्दी समारोह में शामिल होने जा रहा है जत्था

Tue, 16 Feb 2021 09:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
pilgrims visa Pakistan Saka centenary celebrations Sri Nankana Sahib
अमृतसर। दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने साका श्री ननकाना साहिब के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए जाने वाले 124 श्रद्धालुओं को वीजा जारी नहीं किया है। 629 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट पाकिस्तानी दूतावास को भेजे गए थे। गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब जाने वाले इस जत्थे की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह करेंगे। जत्थे में एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर भी शामिल होंगी। जत्थे में एसजीपीसी के 21 सदस्य, सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के चार हजूरी रागी सिंह के साथ-साथ गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में अमृत संचार के लिए भी एक जत्था पाकिस्तान जाएगा। इसमें हजूरी रागी भाई गुरकीरत सिंह, भाई साहिब सिंह,भाई कर्मजीत सिंह व भाई जोगा सिंह के नाम शामिल है।अमृत संचार के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के पांच प्यारे भी शामिल होंगे। यह पहला अवसर है जब एक साथ एसजीपीसी के 21 सदस्य धार्मिक समागम में शामिल होने पाकिस्तान जा रहे हैं। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी धार्मिक संगम के दौरान गुरुबाणी का गायन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed