फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   People celebrate victory at the village of hockey players Harmanpreet and Gurjant Singh In Amritsar

हॉकी टीम की जीत का जश्न: अमृतसर में हरमनप्रीत और गुरजंट के घर बजे ढोल, परिवार व गांववाले जमकर थिरके

Fri, 06 Aug 2021 02:32 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Aug 2021 02:32 AM IST
सार

41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में पदक जीता। जर्मनी को हराकर टीम ने यह तमगा अपने नाम किया। पूरा देश टीम की इस जीत पर जश्न मना रहा है। पंजाब के अमृतसर में भी लोग टीम की जीत से बेहद खुश हैं। हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत और गुरजंट सिंह के गांव में जश्न का माहौल है। 

विज्ञापन
People celebrate victory at the village of hockey players Harmanpreet and Gurjant Singh In Amritsar
जीत का जश्न मनाते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों के घर और गांव में जश्न मनाया जा रहा है। अमृतसर से भी ऐसे ही तस्वीरें सामने आईं। यहां टीम का हिस्सा रहे अटारी गांव के शमशेर सिंह के घर में भी ढोल की थाप पर परिजन और गांववालों के जश्न मनाया। 

विज्ञापन

 
हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह के पिता सरबजीत सिंह ने वीडियो कॉल पर खुशी जाहिर जी। उन्होंने कहा कि जैसे ही भारतीय खिलाड़ी गोल करते, वे लोग अन्य लोगों के साथ चक दे इंडिया के नारे लगाते। हरमनप्रीत के पिता और माता राजिंदर कौर की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। 
विज्ञापन


गुरजंट सिंह के पिता बलदेव सिंह, भाई हरचरण सिंह, चाचा हरजिंदर सिंह और दादा महिंदर सिंह भी खुशी मना रहे हैं। इसके अलावा इंडिया हॉकी टीम का हिस्सा व अटारी गांव के शमशेर सिंह के पिता हरदेव सिंह, माता हरप्रीत कौर, दादा महिंदर सिंह, दादी सुरजीत कौर और बचपन के कोच नवजीत सिंह ने बताया कि हालांकि शमशेर ने इस मैच में कोई गोल तो नहीं किया। मगर इंडिया टीम को मिले पेनल्टी कॉर्नर को तीसरे गोल में बदलने में शमशेर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि आज पूरे अटारी गांव में उत्सव का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपिंदरपाल सिंह के घर पहुंचे सिद्धू
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी रुपिंदरपाल सिंह के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस मैच में रुपिंदर ने एक गोल दागा और टोक्यो ओलंपिक में कुल चार गोल दागकर पदक दिलाने में अहम योगदान दिया है। फरीदकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान पवन गोयल व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों के साथ रुपिंदरपाल के घर बधाई देने पहुंचे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed