फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   pathankot, fog, train, late, amritsar-delhi, express, cancel

कोहरे ने ढाया कहर ट्रेनों पर असर, अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रेस रद्द

Thu, 10 Dec 2015 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 10 Dec 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
pathankot, fog, train, late, amritsar-delhi, express, cancel

घने कोहरे ने बुधवार को जमकर कहर ढाया। इसका असर ट्रेन के संचालन पर भी पड़ा। कोहरे के कारण अमृतसर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन रदद् कर दी गई।

विज्ञापन


वहीं चार अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चलीं। रेल प्रशासन ने निरस्त ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों का रिफंड दे दिया।

स्टेशन अधीक्षक कुलदीप गोस्वामी ने बताया कि घने कोहरे के कारण चार ट्रेन लेट रहीं और एक ट्रेन को स्थगित कर दिया गया। 

उन्होंने बताया 11.55  बजे चलने वाली संख्या नंबर-14650 सरयू युमना एक्सप्रेस अमृतसर से दोपहर साढ़े चार बजे रवाना किया गया। वहीं 12.35 पर चलने वाली गाड़ी संख्या नंबर 18104 टाटानगर एक्सप्रेस को दोपहर साढ़े तीन बजे स्टेशन से रवाना किया गया।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 14505 नंगल डैम दोपहर 2.05 से चलती है। घने कोहरे की वजह से दोपहर 2.50 मिनट पर अमृतसर स्टेशन से रवाना हुई। गाड़ी संख्या नंबर 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का राइट टाइम चार बजकर दस मिनट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन रात साढ़े आठ बजे अमृतसर स्टेशन से रवाना हो सकी। गाड़ी संख्या 12460 अमृतसर-दिल्ली को रद्द कर दिया गया। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को पूरा रिफंड दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed