फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Panch Singh Sahiban meeting to be held at Shri Akal Takht Sahib on 15th

Amritsar News: श्री अकाल तख्त साहिब पर 15 को होगी पांच सिंह साहिबान की बैठक

Fri, 12 Jul 2024 06:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 12 Jul 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
Panch Singh Sahiban meeting to be held at Shri Akal Takht Sahib on 15th
बागी अकाली नेताओं की ओर से माफी मांगने व फिल्मों व टीवी सीरियल में आनंद कारज फिल्माने पर हो सकते हैं नए आदेश जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने 15 जुलाई को अकाल तख्त साहिब पर पांच सिंह साहिबान की बैठक बुला ली है। इसके लिए अकाल तख्त सचिवालय की ओर से तख्त केसगढ़ साहिब, तख्त दमदमा साहिब, तख्त हजूर साहिब और तख्त पटना साहिब के सिंह साहिबान को निमंत्रण भी भेज दिए गए हैं।
अकाल तख्त साहिब पर 15 जुलाई को होने वाली बैठक इस बार अहम मानी जा रही है। इस बैठक में बागी अकाली नेताओं की ओर से एक जुलाई को अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को सौंपे गए अपनी गलतियों को लेकर माफीनामे पर भी विचार चर्चा की जा रही है। इस माफीनामे में बागियों ने कहा कि अकाली दल की सरकार के दौरान जो पंथक गलतियों हुई हैं उनके लिए हम माफी मांगते हैं और अकाल तख्त साहिब की ओर से हमें जो भी सजा सुनाई जाएगी हम उस सजा को हर हाल में स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन

अगर इस मामले में अकाल तख्त साहिब पर पांच सिंह साहिबान बागी अकालियों को सजा सुनाते हैं तो इस दौरान सिंह साहिब को अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को भी सजा सुनानी होगी, क्योंकि यह सभी गलतियां सुखबीर बादल की अगुवाई में ही अकाली दल की ओर से की गई थी। इस हिसाब से सुखबीर बादल भी बराबर के दोषी हैं। फिर पांच सिंह साहिब को सुखबीर बादल को भी अकाल तख्त साहिब पर तलब करना पड़ेगा। वहीं, बागी ग्रुप शुरू से ही मांग करता आ रहा है कि सुखबीर बादल अकाली दल के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर अकाल तख्त साहिब पर पेश हो और अकाली दल के अंदर झूंदा कमेटी की जांच रिपोर्ट को लागू करके अगली रणनीति तैयार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सिंह साहिबान की बैठक में फिल्मों व सीरियल की शूटिंग के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में विवाह इत्यादि संपन्न करवाने के मामले को लेकर भी कोई ठोस फैसला लिया जा सकता है। इस संबंधी पांच सिंह साहिबान नए दिशा निर्देश भी जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed