Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pakistani woman gave birth baby girl at Attari border named her Bharti

पाक महिला की अटारी बॉर्डर पर डिलीवरी: बच्ची को दिया जन्म, बांटे लड्डू, नाम ऐसा रखा कि चिढ़ जाएंगे पाकिस्तानी

Thu, 03 Apr 2025 10:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 03 Apr 2025 10:10 PM IST
सार

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की महिला ने अटारी बॉर्डर पर बच्ची को जन्म दिया। महिला पति के साथ आई थी। बच्ची के जन्म पर पिता ने लड्डू भी बांटे। वहीं बच्ची का नाम ऐसा रख दिया कि पाकिस्तान के लोग चिढ़ जाएंगे।

विज्ञापन
Pakistani woman gave birth baby girl at Attari border named her Bharti
पाकिस्तान से आए हिंदू परिवार के लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकिस्तान से हिंदुओं का उजड़ कर भारत आने का सिलसिला जारी है। वीरवार को सिंध प्रांत से पलायन करके आए जत्थे में शामिल एक महिला ने भारत-पाक सीमा पर अटारी बॉर्डर पर एक बच्ची को जन्म दिया। जत्थे और परिवार के लोगों ने भारत में पैदा होने के कारण उसका नाम भारती रखा दिया। बता दें कि पाकिस्तान में जुल्म और गरीबी से त्रस्त वहां के हिंदू लगातार पलायन करते जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत 149 सिंधी हिंदुओं का जत्था अटारी बॉर्डर पर आया था।

विज्ञापन


इसी बीच जत्थे में शामिल माया पत्नी खानू को इमिग्रेशन के दौरान पीड़ा हुई। स्थिति को गंभीरता से समझते मौजूद अधिकारियों ने उसे अटारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया। खानू ने बताया कि उसके दो बेटे और 7 बेटियां हैं। पाकिस्तान में गरीबी के कारण गुजारा नहीं हो रहा है और ऊपर से आए दिन जुल्म सहना पड़ता है। इस कारण वह लोग अपना मुल्क छोड़ यहां रहने के लिए आए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले भी कोरोना काल के दौरान सिंध के ही एक जत्थे की महिला ने वापसी के दौरान अटारी बार्डर पर बेटे को जन्म दिया था और उसका नाम बॉर्डर रखा था। ऐसे में अब 3 साल बाद इस बच्ची का जन्म हुआ है। हालांकि, अब परिवार के लिए उसकी नागरिकता लेने को लेकर समस्या हो सकती है। क्योंकि पहली वाली घटना में केंद्र सरकार और जिला प्रशासन की भागदौड़ के चक्कर में नागरिकता के लिए एक महीने से अधिक का समय लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या भारती को भी मिलेगी भारत की नागरिकता
वीरवार को जन्मी बच्ची की नागरिकता के लिए समस्या हो सकती है। बॉर्डर के जन्म के बाद केंद्र सरकार व प्रशासन की सक्रियता के कारण एक माह में नागरिकता मिल गई थी। अब भारती को भारतीय नागरिकता मिलने की चिंता परिवार को सता रही है। हालांकि, बॉर्डर की तरह ही भारती को भी नागरिकता मिल ही जाएगी, क्योंकि उसका जन्म भारत में हुआ है।


पिता ने अस्पताल में बांटी मिठाई
बच्ची के पिता खानू ने बताया कि उन्हें खुशी है कि उनकी बेटी हुई है। वह भारती है और हमारे लिए यह नाम गौरवान्वित करने वाला है। खानू ने बेटी के जन्म पर अस्पताल में लोगों को मिठाई भी बांटी। इससे पहले कोरोना काल में सिंध के ही पाकिस्तान से भारत आई महिला निंबू बाई ने बेटे को जन्म दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed