फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pakistani Weapons Recovered from international border village amritsar

Punjab: अमृतसर में बॉर्डर के गांव से मिले पाकिस्तानी हथियार, बीएसएफ को सर्च के दौरान मिली सफलता

Mon, 29 Jul 2024 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 11:36 AM IST
सार

बीएसएफ की एक टुकड़ी रविवार देर रात सीमांत क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को पाकिस्तान की राईफल, चीन का बना एक छुरा और मेड इन पाकिस्तान कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन
Pakistani Weapons Recovered from international border village amritsar
सीमांत गांव से मिले पाकिस्तानी हथियार। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर में भारत पाक बार्डर पर गांव संघोके के नजदीक बीएसएफ ने गश्त के दौरान पाकिस्तानी हथियार बरामद किए हैं। इनमें राईफल, चाकू, कारतूस शामिल हैं। बीएसएफ और पंजाब पुलिस इन हथियारों की जांच कर रही है। यह हथियार पाकिस्तानी तस्करों की ओर से किन भारतीय तस्करों तक पहुंचाए जाने थे, इसके बारे में जानकारी ली जा रही है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान से आए इन हथियारों की ओर बरामदगी को लेकर सारा क्षेत्र सील कर पुलिस और बीएसएफ की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार देर रात बीएसएफ की टीम सीमांत क्षेत्र में गश्त कर रही थी तो उनको पाकिस्तान से आए कुछ हथियारों की सूचना मिली। गश्त के दौरान बीएसएफ जवानों को गांव संघोके के पास तलाशी के दौरान एक 12 बोर की पाकिस्तानी राईफल, दो कारतूस, एक चाइना मेड छुरा बरामद हुआ। कारतूस के उपर मेड इन पाकिस्तान लिखा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बरामद हथियारों को लेकर सारे क्षेत्र में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed