फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pakistani intruder killed BSF foils infiltration bid at Amritsar border

Amritsar: पाकिस्तान से भारत में घुस रहा था घुसपैठिया, बीएसएफ जवानों ने चेतावनी दी, न रुकने पर किया ढेर

Tue, 17 Sep 2024 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 01:01 PM IST
सार

सोमवार रात पाकिस्तान की तरफ से एक घुसपैठिया भारतीय सीमा में घुस रहा था। बीएसएफ जवानों ने उसे चेतावनी दी लेकिन वह नहीं रुका। इस पर जवानों ने गोली चला दी 

विज्ञापन
Pakistani intruder killed BSF foils infiltration bid at Amritsar border
मृतक से बरामद पाकिस्तानी करेंसी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोमवार देर रात गांव रतन खुर्द एरिया में पाकिस्तान की तरफ से भारत में घुस रहे एक घुसपैठिए को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया। युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 9:15 बजे बीएसएफ के जवानों को गांव रतन खुर्द फेंसिंग के नजदीक कुछ हलचल होती हुई दिखाई दी । इसके बाद बीएसएफ के जवान तुरंत सतर्क हो गए और मौके पर जाकर देखा कि एक पाकिस्तानी व्यक्ति भारतीय सीमा में घुस रहा था। बीएसएफ के जवानों की ओर से उसे चेतावनी भी दी गई बावजूद इसके घुसपैठिया लगातार भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करता रहा। इसी के तहत बीएसएफ के जवानों की ओर से गोली चला दी गई, जिससे घुसपैठिए की मौत हो गई। जांच के दौरान घुसपैठियों से बीएसएफ के जवानों को 270 रुपये की पाकिस्तान करेंसी बरामद हुई है। वहीं शव को थाना घरिंडा पुलिस के हवाले कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed