{"_id":"66a56e15686cf47c1b089564","slug":"pakistani-infiltrator-caught-on-the-border-pan-drive-and-mobile-recovered-amritsar-news-c-59-1-asr1001-107190-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बॉर्डर पर पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, पैन ड्राइव व मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: बॉर्डर पर पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, पैन ड्राइव व मोबाइल बरामद
Sun, 28 Jul 2024 03:30 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। अंतरराष्ट्रीय भारत-पाकिस्तान सीमा अमृतसर में बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तान घुसपैठिया गिरफ्तार किया है। सीमा सुरक्षा बल 144 बटालियन के कंपनी कमांडर गौरव शर्मा के अनुसार, उनके जवान अटारी बॉर्डर पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया तो जवानों ने उसे तुरंत हिरासत में लिया और पूछताछ की।
आरोपी की पहचान पाकिस्तान के पखतून वजीरिस्तान खैबर के गांव बारवोन निवासी नसरुल्ला के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक पर्स, एक पेन, आई कार्ड, मोबाइल, पेन ड्राइव और पाकिस्तान करेंसी के 175 रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं की गई है। बीएसएफ ने पूछताछ के बाद घुसपैठिया को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थाना घरिंडा की पुलिस ने पासपोर्ट एक्ट के तहत के दर्ज कर लिया गया है।