{"_id":"65c9371bc6ce5b53680dd417","slug":"pakistani-drone-throws-heroin-amritsar-news-c-68-1-spkl1009-101823-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में फेंकी हेरोइन की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में फेंकी हेरोइन की खेप
विज्ञापन
दो पैकेट में मिली एक किलो हेरोइन
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद/फिरोजपुर। पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में हेरोइन की खेप फेंक लौट गया। बीएसएफ ने स्पेशल सर्च अभियान के दौरान गांव छिंबियां वाला के खेत से पीले रंग की टेप से लिपटे दो पैकेट हेरोइन के बरामद किए हैं। इनमें हेरोइन का वजन एक किलो आंका गया है।
डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी ड्रोन गांव छिंबियां वाला के खेत में हेरोइन के पैकेट फेंक कर गया है। पुलिस प्रशासन और बीएसएफ ने एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम को खेत में से दो पैकेट मिले हैं, जो पीले रंग की टेप से लिपटे हुए थे। इन्हें खोल कर देखा तो इनमें आधा-आधा किलो हेरोइन थी और कुल एक किलो हेरोइन दोनों पैकेटों में से मिली है। पुलिस व बीएसएफ जमीन के मालिक से भी पूछताछ करने में जुटी है। लेकिन अभी तक उस व्यक्ति का सुराग नहीं मिला है, जिसने पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन मंगवाई है।