{"_id":"681237aca15325d1e30e8b5d","slug":"pakistani-citizen-died-at-attari-border-during-going-to-his-country-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी ने अटारी बॉर्डर पर तोड़ा दम: अब्दुल को श्रीनगर से लेकर आई थी पुलिस, पाक जाने से पहले त्यागे प्राण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी ने अटारी बॉर्डर पर तोड़ा दम: अब्दुल को श्रीनगर से लेकर आई थी पुलिस, पाक जाने से पहले त्यागे प्राण
Wed, 30 Apr 2025 08:16 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 30 Apr 2025 08:16 PM IST
सार
इंडिया में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर पुलिस उन्हें वापस उनके वतन भेज रही है। बुधवार को श्रीनगर में रह रहे पाक नागरिक को लेकर पुलिस अटारी बॉर्डर पहुंची थी। मुल्क लौटने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अटारी बॉर्डर।
- फोटो : संवाद (फाइल)
विस्तार
भारत में रह रहे पाकिस्तान को लोगों को उनके मुल्क वापस भेजा जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव के बाद अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तानी नागरिकों को भेजने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार दोपहर अटारी बॉर्डर पर पहुंचे पाकिस्तान के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अब्दुल वहीद (69) श्रीनगर में रह रहा था और बुधवार को पाकिस्तान जाने के लिए अटारी बॉर्डर पर पहुंचा था।
विज्ञापन
पाकिस्तान जाने से पहले ही अब्दुल वहीद को अटारी बॉर्डर पर दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। अब्दुल वहीद लंबे समय श्रीनगर रह रहा था।
बताया जा रहा है कि अब्दुल वहीद दिल का मरीज था और उसका इलाज भी चल रहा था। भारत सरकार की ओर से जारी आदेशों के तहत बुधवार को उसे पुलिस की हिफाजत में श्रीनगर से अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान भेजे जाने के लिए लाया गया था। जब वह अटारी बॉर्डर पर पहुंचा और दस्तावेजों की जांच की जा रही थी तो इसी दौरान उसे हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इसके बाद बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन