फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pakistan International Hockey team reached India from Attari border

Amritsar: अटारी सीमा के रास्ते भारत पहुंची पाकिस्तान की हॉकी टीम, हीरो एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी में लेगी हिस्सा

Tue, 01 Aug 2023 09:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Updated Tue, 01 Aug 2023 09:28 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की इंटरनेशनल हॉकी टीम तीन अगस्त से बेंगलूरू-चेन्नई में शुरू होने वाली हीरो चैंपियनशिप ट्रॉफी में हिस्सा लेने भारत आई है।

विज्ञापन
Pakistan International Hockey team reached India from Attari border
अटारी-वाघा सीमा।

विस्तार

पाकिस्तान की इंटरनेशनल हॉकी टीम के खिलाड़ी मंगलवार दोपहर वाघा-अटारी सीमा के रास्ते भारत पहुंचे। पाक हॉकी टीम के 18 खिलाड़ी और 10 अधिकारी 15 दिन के वीजा पर भारत पहुंचे। इमिग्रेशन और कस्टम जांच करने के बाद इन्हें एसपी जुगराज सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा के बीच श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की इंटरनेशनल हॉकी टीम तीन अगस्त से बेंगलूरू-चेन्नई में शुरू होने वाली हीरो चैंपियनशिप ट्रॉफी में हिस्सा लेने भारत आई है।

पाकिस्तान हॉकी टीम 12 अगस्त तक अपने मैच खेलने के बाद 14 अगस्त 2023 को अटारी सीमा के रास्ते लौट जाएगी। ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी पर मुस्तैद प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण माहल ने कहा कि पाकिस्तान हॉकी टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों का भारत में प्रवेश करने के बाद इमिग्रेशन और कस्टम चेक किया गया। इसके बाद इन खिलाड़ियों को अमृतसर एयरपोर्ट रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed