फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Operation Blue Star anniversary Today Amritsar Shri Akal Takht Sahib Jathedar Kuldeep Singh

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी: पहली बार अरदास के बीच जारी हुआ सिख कौम के नाम संदेश, जत्थेदार ने टकराव टाला

Fri, 06 Jun 2025 01:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 01:58 PM IST
सार

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर महानगर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस बल को चप्पे चप्पे पर तैनात किया गया है। जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज के कौम के नाम संदेश देने पर विरोध के चलते हरिमंदिर साहिब परिसर में माहौल तनाव वाला बना हुआ था,लेकिन विरोध नहीं हो सका।

विज्ञापन
Operation Blue Star anniversary Today Amritsar Shri Akal Takht Sahib Jathedar Kuldeep Singh
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर पहुंचे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर शुक्रवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर कीर्तन और अरदास हुई। इस दाैरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह ने अरदास के बीच में ही काैम के नाम संदेश दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


दमदमी टकसाल के वर्करों को जत्थेदार कुलदीप सिंह के संदेश का विरोध करने का मौका ही नहीं मिला क्योंकि अरदास के दौरान कोई भी सिख किसी बात का विरोध नहीं कर सकता। जत्थेदार ने खुद अरदास की और अरदास के दौरान ही संदेश दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अरदास के दाैरान शिअद (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। इस दाैरान खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगे।

समागम में निहंग ने चलाई किरपान

आॅपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर श्री अकाल तख्त साहिब में आयोजित समागम में सुबह छह बजे एक निहंग ने अचानक किरपान लहरानी शुरू कर दी। वह संगत के बीच में लगातार किरपान लेकर घूमने लगा। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। आरोपी ने कमरे का शीशा तोड़ दिया और बाहर निकल आया। 

पाकिस्तान ने रची पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिश 

पाकिस्तान अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आ रहा। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के बहाने पाकिस्तान ने अपनी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिश रची है।

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर पंजाब में आईएसआई खालिस्तान समर्थित आंदोलन को हवा दे रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक्स पर ऐसे 250 अकाउंट चिह्नित किए गए हैं, जो ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर भारत सरकार के विरोध और खालिस्तान समर्थित मंसूबों के लिए चरमपंथियों को एकजुट कर रहे हैं। एनआईए इन सोशल मीडिया अकाउंट्स की दिनरात निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed