फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   one person arrested in amritsar

नशे के लिए वारदात करने वाला एक काबू

Sat, 05 Oct 2013 10:25 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर।
अमर उजाला, अमृतसर। Updated Sat, 05 Oct 2013 10:25 PM IST
विज्ञापन
one person arrested in amritsar

विज्ञापन

पंजाब के अमृतसर जिले में पुलिस ने नशे के लिए चोरी और लूट की वारदातें को अंजाम देने वाले तीन सदस्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के एक सदस्य को काबू कर लिया गया है। लेकिन दो आरोपी अभी तक फरार है।

फरार आरोपियों में एक नहरी विभाग कार्यरत कर्मचारी का बेटा शामिल है। पकड़े गए आरोपी ने खुलासा किया कि वह नशे के लिए चोरी और लूट की वारदातें करते हैं।

एसएचओ हरीश बहल और चौकी घन्नुपुर काले के इंचार्ज परमिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने सूचना के आधार पर शुक्रवार रात नाकाबंदी करके सुनील कुमार उर्फ बबलू निवासी मंदिर वाली गली चौक भगतांवाला को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह राहुल निवासी कैनाल कालोनी और रोबिन निवासी पुतलीघर के साथ मिल कर चोरी व लूट की वारदातें करता था। वह तीनों स्मैक करने के आदी है। पुलिस ने आरोपी राहुल की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को नहरी विभाग की कालोनी में छापामारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के पिता मंजीत सिंह नहरी विभाग में कार्यरत है। सुनील की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही दोनों आरोपी अपने घरों से फरार है।

आरोपी ने बताया कि उन्होंने एक महीने पहले कोट खालसा रेलवे फाटक निकट एक युवती से पर्स झपटा कर उन पैसों से स्मैक खरीदी थीं।

आरोपियों ने भगतांवाला, खंडवाला और छेहरटा में दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया है। जांच अधिकारी एएसआई परमिंदर सिंह ने कहा कि जल्द ही फरार आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed