फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   One lakh thugs providing loan in Amritsar case registered against four accused in police station Islamabad

अमृतसर में कर्ज दिलाने के नाम पर एक लाख ठगे, पुलिस थाना इस्लामाबाद में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 20 Mar 2021 08:19 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
One lakh thugs providing loan in Amritsar case registered against four accused in police station Islamabad
अमृतसर। पुलिस थाना इस्लामाबाद ने 6 लाख 45 हजार रुपये का कर्ज दिलाने के नाम पर 1 लाख 14 हजार की राशि ठगने के आरोप में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इन चारों आरोपियों ने उन्हें फोन पर अपने आपको येस बैंक का कर्मचारी और रिलायंस फाइनेंशियल ग्रुप का डायरेक्टर जनरल बताया था। कोट खालसा निवासी विक्रम की पत्नी सोनिया के बयान पर इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने कथित आरोपी रिलायंस कंपनी के डायरेक्टर जनरल शौर्य भट्ट, सीनियर मैनेजर अनुराग कश्यप, आदित्य बांसल येस बैंक के मुलाजिम सुधाकर गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके एक परिचित ने आरोपी शौर्य भट से मोबाइल पर बात करवाई थी। आरोपी ने बताया था कि वह लोगों को कर्ज दिलाने का काम करता है। वह एक बड़ी कंपनी में ऊंचे पद पर कार्यरत है। वह आरोपी शौर्य की बातों में फंस गई। कर्ज मांगने पर आरोपी ने कुछ दस्तावेज मंगवाए। कुछ दिन बाद उसे बताया कि कंपनी उन्हें 6.45 लाख का कर्ज दे सकती है। इसके लिए उन्हें सबसे पहले 12200 रुपये फाइल चार्ज जमा करवाना होगा। सोनिया ने बताया कि उसने आरोपियों द्वारा बताए बैंक खाते में पैसे जमा करवाने शुरू कर दिए। इसके बाद उक्त तीनों आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में कुल 1.14 लाख रुपये बैंक खाते में जमा करवा लिए। जब उनसे कर्ज जारी करने के लिए फ़ोन किया तो वह फोन काट देते थे। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शिकायत की। आरोपी तब तक अपने मोबाइल बंद कर चुके थे। एसीपी संजीव कुमार ने बताया कि साइबर शाखा के माध्यम से आरोपियों का पता करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed