{"_id":"5f5cb35d8ebc3e51b13cff2c","slug":"one-kg-of-gold-jewelery-and-cash-theft-amritsar-news-pkl3876156113","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलो सोने के आभूषण और नकदी चोरी, सोती रही ज्वेलर की फैमिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किलो सोने के आभूषण और नकदी चोरी, सोती रही ज्वेलर की फैमिली
विज्ञापन
विधायक इंदरबीर सिंह बुलारिया के निवास स्थान से कुछ ही मीटर की दूर पर स्थित एक ज्वेलर के घर से तीन बदमाश एक किलो सोने के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए। तीन चोर शनिवार को सुबह बिना ताले तोड़े घर में प्रवेश हुए। उनके पास पहले स घर के मुख्य प्रवेश के दरवाजे की चाबी सहित घर में रखी तिजोरी व अन्य अलमारियों की चाबियां थीं। चोरों ने घर के मुख्य प्रवेश द्वार को चाबी से खोला। इसके बाद भीतर पड़ी तिजोरी व अन्य अलमारियों को चाबियों से खोलकर सोने के आभूषण व नकदी को लेकर चोर फरार हो गए। चोर जिस समय घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे रहे थे, तब सभी परिवार के सदस्य सोए थे। एसी की आवाज के कारण परिजनों को चोरी भनक तक नहीं लगी।
सुबह लगभग साढ़े सात बजे जब घर के मुखिया नीरज कुमार दूध लेन घर से निकलने लगे तो देखा कि घर की सभी अलमारियां व तजोरी खुली पड़ीं हैं। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को आवाज लगाकर इस बारे में बताया। परिजन जब कमरों से बाहर आए तो पता चला कि चोर बड़ी वारदात करके जा चुके हैं। नीरज ने बताया कि उनका ज्वेलरी का काम है। उन्होंने एक किलो सोने के गहने बना कर रखे थे। साथ ही अलमारी में नकदी भी थी। चोर सब कुछ ले गए। इससे उसका 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। जब उनसे पूछा कि चोर कितनी नकदी ले गए तो उन्होंने कहा कि अभी वह तनाव में हैं, नकदी की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों से पता करने के बाद दूंगा। घर में सीसीटीवी लगे थे, लेकिन वह भी कुछ समय से खराब थे। इनकी मरम्मत का काम चल रहा था कि चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
एसएचओ डी डिवीजन प्रवेश कुमार ने बताया कि उन्होंने घर का मुआयना किया है। चोरों के पास घर की चाबियां कैसे पहुंचीं, इससे अंदेशा है कि कोई जानकार है, जिसने इस चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। तीन चोर घर से बाहर निकलते दिख रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बयान मामला दर्ज कर लिया है। नीरज के घर में कौन-कौन लोग आते थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। आभूषण बनाने के लिए रखे कारीगरों की भी सूची मांगी है। एसएचओ ने दावा किया कि आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।