फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   One group attacked another group at night in Amritsar of Punjab

अमृतसर में अचानक चलने लगीं गोलियां, जमकर चले ईंट-पत्थर, पांच गंभीर, पढ़ें- मामला

Mon, 07 Sep 2020 05:21 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 07 Sep 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
One group attacked another group at night in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

पुलिस थाना छेहरटा के तहत गुरु की वडाली में रात के वक्त एक गुट ने दूसरे गुट पर कई राउंड गोली चला दी। इसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई। इस झड़प में पांच लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। सभी को छेहरटा स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की दाईं आंख में गंभीर चोट लगी है।

विज्ञापन

 

आंख के नीचे व माथे पर ईंट लगने से उसका चेहरा लहूलुहान हो गया। अस्पताल में दाखिल गुरप्रीत की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं साजन, हरप्रीत सिंह, जुगराज उर्फ चौड़ा, अंग्रेज सिंह को भी काफी चोट आई है। एसीपी वेस्ट देव दत्त शर्मा वारदात के बाद पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने दोनों गुटों के नौजवानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। अस्पताल में इलाज करवा रहे घायलों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार देर रात गुरु की वडाली में अचानक गोलियाें की आवाज से हड़कंप मच गया। साजन, गुरप्रीत उर्फ गोपी का बॉबी व सनी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बॉबी व सनी ने देर रात अपने 30-40 साथियों के साथ साजन, गुरप्रीत व उसके कुछ दोस्तों पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बॉबी व सनी ने पहले इन पर गोलियां चलाईं, जब वह जान बचाने के लिए भागे तो ईंटों व पत्थरों से हमला कर दिया। साजन, गुरप्रीत व उसके कुछ साथियों ने जवाब में उन पर ईंटों से हमला किया। लगभग एक घंटे तक इलाके में जमकर गुंडागर्दी हुई। सड़क ईंटों व पत्थरों से भर गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस चौकी गुरु की वडाली में दी। लेकिन पुलिस वारदात के दो घंटे बाद वहां पहुंची। तब तक दोनों गुट के लोग फरार हो चुके थे। जबकि घायलों को लोगों ने अस्पताल में दाखिल करा दिया था।

यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed