{"_id":"615c73b28ebc3ed0707def36","slug":"one-arrested-with-one-kg-of-gold-at-amritsar-airport-amritsar-news-pkl429088321","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: अमृतसर एयरपोर्ट पर एक किलो सोना पकड़ा, अंडरवियर में छिपा दुबई से लाया था यात्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार्रवाई: अमृतसर एयरपोर्ट पर एक किलो सोना पकड़ा, अंडरवियर में छिपा दुबई से लाया था यात्री
Tue, 05 Oct 2021 09:18 PM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 09:18 PM IST
सार
कस्टम अधिकारियों ने इस यात्री को हिरासत में लेकर सोना अपने कब्जे में ले लिया। जिसका वजन 1233 ग्राम था। इसमें से 1023.20 ग्राम शुद्ध सोना निकला। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 48.80 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
बरामद सोना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने दुबई से आए एक यात्री से एक किलो सोना बरामद किया है। आरोपी ने सोने की पेस्ट बना कर अपने अंडरवियर में छिपा रखा था।
विज्ञापन
चार अक्तूबर की शाम दुबई से पहुंची इंडिगो की फ्लाइट से एक यात्री द्वारा सोना तस्करी करके लाए जाने की सूचना थी। सोमवार को इंडिगो की दुबई से आने वाली फ्लाइट संख्या 6ई 048 से सोना तस्करी करके लाने वाले की पहचान अमृतसर के लूथरा के रूप में हुई।
विज्ञापन
यह यात्री अपने अंडरवियर में 1023.20 ग्राम सोने का पेस्ट बना छिपा कर लाया था। कस्टम अधिकारियों ने इस यात्री को हिरासत में लेकर सोना अपने कब्जे में ले लिया। जिसका वजन 1233 ग्राम था। इसमें से 1023.20 ग्राम शुद्ध सोना निकला। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 48.80 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन