फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   One arrested in case of death due to drug overdose

Amritsar News: नशे की ओवरडोज से मौत मामले में एक गिरफ्तार

Mon, 09 Sep 2024 10:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
One arrested in case of death due to drug overdose
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने थाना कैंट में केस दर्ज किया गया था। थाना कैंट की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी हेरोइन बेचने का धंधा करता है। राजेश मसीह निवासी गांव दादूजोत फतेहगढ़ चूड़ियां जिला गुरदासपुर ने पुलिस को बताया था कि 25 अगस्त को उसके भाई हैप्पी मासीह को मोटरसाइकिल पर बिठाकर रवि मसीह अपने साथ ले गया। बाद में उनका भाई वापस नहीं आया।

उन्होंने अपने भाई की तलाश शुरू की। जब रवि मसीह से बात की तो कहा कि उसका भाई बस में सवार होकर अपने ससुराल चला गया है। उन्हें यह जवाब ठीक नहीं लगा। उन्होंने जब पुलिस में इस की शिकायत करने की चेतावनी दी तो रवि मसीह उन्हें लोहारका रोड पर ले गया । वहां पर उनका भाई बेहोशी की हालत में झाड़ियां में पड़ा हुआ था। अपने भाई को उठाकर तुरंत अस्पताल ले गए। गुरु नानक देव हॉस्पिटल में दाखिल करवाया। वहां पर उनके भाई की मौत हो गई है । रवि मसीह ने उनके भाई के साथ मिलकर नशा किया है। नशे की ओवरडोज के कारण उनके भाई की मौत हुई है। मामले की जांच की गई है। इस जांच के दौरान एक और नाम दिलबाग मसीह उर्फ बागा निवासी गांव बाला चक इस समय निवासी किरण कॉलोनी रंजीत एवेन्यू का नाम सामने आया। पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपी दिलबाग मसीह को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed