फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Officers will be responsible for distributing less wheat: OP Soni

कम गेहूं देने बांटने पर अधिकारी होंगे जिम्मेदार : ओपी सोनी

Fri, 09 Jul 2021 05:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
Officers will be responsible for distributing less wheat: OP Soni
अमृतसर। पंजाब के कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी ने कहा कि डिपुओं पर कम गेहूं बांटने पर सीधे तौर पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। लाभार्थियों की शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो। उन्होंने शुक्रवार को जिला शिकायत निवारण कमेटी की बैठक में अधिकारियों से यह बात कही।
विज्ञापन

सोनी ने सख्त लहजे में कहा कि शुक्रवार को कमेटी की बैठक में गैर हाजिर रहने वाले जिला खाद्य व सिविल सप्लाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की शिकायतों पर सख्त नोटिस लिया और कहा कि कि कुछ डीपो वाले लाभार्थियों को कम गेहूं बांट रहे हैं। अधिकारियों को चेतवानी देते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित शिकायतों का निपटारा पहल के आधार पर और समयबद्ध किया जाए। भविष्य में डिपुओं पर गेहूं कम दी जाती है तो उसके लिए सीधे तौर पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा। इसके लिए संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होगी और डीपो भी रद्द किया जाएगा। कोरोना संकट में शिकायत निवारण कमेटी की बैठक लंबे समय बाद होने और इसमें अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने की बात भी उन्होंने कही। खाद्य आपूर्ति विभाग की शिकायतों का निपटारा अधिकारियों को जल्द करने की हिदायतें देते हुए कहा कि अगली बैठक 15 दिन बाद होगी और अधिकारी शिकायतों के निपटारे संबंधी अपनी रिपोर्ट साथ लेकर आएंगे।
विज्ञापन

बैठक शुरू होने से पहले उन्होंने जिला अधिकारियों, मेडिकल स्टाफ और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की ओर से कोरोना संकट में 24 घंटे लगातार सेवाएं देने के लिए धन्यवाद भी किया। बैठक के बाद सोनी ने मीडिया से कहा कि शुक्रवार को बैठक में 75 शिकायतें मिली थीं, जिनमें से 58 का मौके पर निपटारा कर दिया गया। जबकि बाकी अगली बैठक में निपटाई जाएंगी। बैठक में विधायक संतोख सिंह भलाईपुर, सुनील दत्ती, पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल, एडीसी रूही डग, नगर निगम कमिश्नर मलविंदर सिंह, निगम के अतिरिक्त कमिश्नर संदीप रिषी, एसडीएम विकास हीरा, डा. सुमित मुध, डा. दीपक भाटिया, अलका कालिया और जिला कांग्रेस शहरी की प्रधान जतिंदर सोनिया सहित कमेटी के अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed