{"_id":"60ef237c8ebc3ecccc29094c","slug":"nude-ragging-in-medical-college-email-stirred-up-amritsar-news-pkl4201006129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में न्यूड रैगिंग की ईमेल से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में न्यूड रैगिंग की ईमेल से हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों की न्यूड रैगिंग किए जाने की ईमेल आने से हड़कंप मचा हुआ है। कॉलेज प्रबंधन ने एक तरफ जहां इस बाबत साइबर क्राइम सेल को सूचना दी, तो वहीं दूसरी तरफ कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी भी जांच में जुट गई है। हालांकि एंटी रैगिंग कमेटी की जांच में इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है।
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजीव देवगन ने बताया कि 11 जून को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके कॉलेज के एक होस्टल में विद्यार्थियों से न्यूड रैगिंग किए जाने की ईमेल डाली। यह ईमेल नेशनल एंटी रैगिंग पोर्टल पर भी दिखाई दी। इसके बाद कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि ईमेल में जिस होस्टल की बात कही गई है, वहां हर एंगल पर आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्यों ने जहां होस्टल के सभी कैमरों की एक-एक मिनट की क्लिपिंग देखी, वहीं उस होस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों के बयान भी लिए। इस दौरान होस्टल में काम करने वाले लड़कों और सुरक्षा कर्मियों के भी बयान लिए गए। अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई कि किसी विद्यार्थी की रैगिंग की गई हो।