फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   NSA against Amritpal Singh Decision on 25th March Punjab government Punjab Haryana High Court

पंजाब लाया जाएगा अमृतपाल: NSA बढ़ाने पर 25 को होगा फैसला, हाईकोर्ट में पंजाब सरकार रखेगी अपना पक्ष

Mon, 24 Mar 2025 08:07 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Mar 2025 08:07 AM IST
सार

खडूर साहिब का सांसद अमृतपाल सिंह इस समय एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। उस पर पंजाब में अजनाला थाने पर हमले का मामला चल रहा है। 

विज्ञापन
NSA against Amritpal Singh Decision on 25th March Punjab government Punjab Haryana High Court
अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

खालिस्तान समर्थक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) की अवधि 22 मार्च को समाप्त हो चुकी है लेकिन इसे बढ़ाने पर अभी तक कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


ऐसे में माना जा रहा है कि अमृतपाल सिंह को भी उनके अन्य सात साथियों की तरह पंजाब की जेल में स्थानांतरित किया जा सकता है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में 25 मार्च को एक सुनवाई के दौरान अमृतपाल पर (एनएसए) बढ़ाने के बारे में तय होगा। इस मामले में पंजाब सरकार अपना पक्ष रखेगी।
विज्ञापन

पंजाब लाने पर अजनाला मामले में होगी कार्रवाई

एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक अमृतपाल को पंजाब की जेल में शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद अमृतपाल सिंह के खिलाफ अजनाला पुलिस थाने पर हमले के मामले में कार्रवाई शुरू की जाएगी। अमृतपाल सिंह के सात साथियों को पहले ही पंजाब लाया जा चुका है। इन्हें 25 मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारी अमृतपाल सिंह और उनके साथियों का ट्रांजिट रिमांड लेने की प्रक्रिया में हैं। पंजाब सरकार का रुख है कि पंजाब के बाहर जितने भी आरोपी हैं, उन्हें पंजाब लाया जाएगा और यहीं पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed