फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   No one should be stopped from visiting Gurdwara Sahib abroad: Jathedar

विदेश में किसी को गुरुद्वारा साहिब में जाने से न रोका जाए: जत्थेदार

Sun, 24 Aug 2025 08:25 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
No one should be stopped from visiting Gurdwara Sahib abroad: Jathedar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने अपने संदेश में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व के अवसर पर समस्त सिख समुदाय को बधाई दी और इस अवसर पर विदेश में रहने वाले सिख समुदाय और वहां की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के नाम एक विशेष आदेश जारी किया है।

ज्ञानी कुलदीप सिंह ने कहा कि पिछले कुछ समय से विशेषकर विदेश में ऐसे कई मामले और शिकायतें श्री अकाल तख्त साहिब तक पहुंच रही हैं कि उन्हें किसी कारणवश स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से लोगों को गुरुद्वारा साहिब में जाने से रोका जा रहा है। इसके लिए स्थानीय पुलिस के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने समस्त सिख समुदाय और विदेशी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों से अपील की कि हम सभी को श्री गुरु नानक देव जी के सिद्धांतों पर चलना चाहिए और यदि कोई व्यक्ति नियमों के अनुसार गुरु के घर आता है तो उसे नहीं रोका जा सकता। पिछले दिनों श्री अकाल तख्त साहिब से पांच सिंह साहिबानों ने एक हुक्मनामा भी जारी किया है। जत्थेदार ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया अलग विषय है लेकिन सिख धर्म में सैद्धांतिक और पारंपरिक रूप से किसी को भी गुरुद्वारा साहिब जाने से नहीं रोका जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed