{"_id":"57150eea4f1c1bb9708b46ac","slug":"no-helmat-no-petrol-scheme-fail-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ योजना धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ योजना धड़ाम
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में बिना हेलमेट के पेट्रोल डालते पंप के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बीती 11 अप्रैल से ‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ योजना धड़ाम हो गई है। डीसी की ओर से लागू किए गए इस नियम की अनदेखी कर पंप मालिक बिना हेलमेट वालों को भी पेट्रोल दे रहे हैं।
पंप मालिक इसकी वजह सेल में कमी आना बता रहे हैं। वहीं डीसी अमित कुमार का कहना पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक कर योजना को सुचारु तरीके से लागू की जाएगी। डीसी ने बीती 11 अप्रैल से जिले में हेलमेट न लगाने वाले दुपहिया वाहन सवारों को पेट्रोल पंप नहीं दिए जाने की योजना लागू की थी। इसके लिए पेट्रोल पंपों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर बैनर भी लगाए गए थे। कुछ दिन तक पेट्रोल पंप मालिकों ने योजना पर अमल किया। अब यह योजना फेल हो रही है। पंप मालिका बिना हेलमेल वाले वाहन सवारों को भी बेरोकटोक पेट्रोल दे रहे हैं।
इस संबंध में पंप मालिकों का कहना है कि वह अपने ग्राहकों को कैसे वापस भेज सकते हैं। हम पेट्रोल नहीं देंगे तो वह अन्य किसी पंप से पेट्रोल डलवा लेंगे। इससे हमारी सेल में कमी आएगी और आर्थिक नुकसान होगा। योजना को सभी पेट्रोल पंपों लागू करनी चाहिए। हम वाहन चालकाें को हेलमेट लगाने के लिए के लिए कहते हैं। हम उन्हें कह सकते हैं बाध्य नहीं कर सकते। इसके लिए पुलिस और जिला प्रशासन को कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
डीसी अमित कुमार का कहना योजना वाहन चालकों के हित में लागू की गई है। इससे उन्हें सुरक्षा मिलेगी और दुर्घटनाओं से बचाव होगा। इस योजना को सुचारु करने के लिए जल्द ही पंप मालिकों से बैठक कर विचार विमर्श किया जाएगा। पंप मालिकों को कोई समस्या आ रही है तो निवारण किया जाएगा। योजना को सफल बनाने के लिए लोगों को भी सहयोग देने की जरूरत हैं।