फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Nihang Jasdeep receives religious punishment

निहंग जसदीप को मिली धार्मिक सजा: जंजीरों से बांध लगाए डंडे, सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरों का मामला

Sun, 19 Jul 2026 11:46 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 19 Jul 2026 11:46 AM IST
सार

जसदीप सिंह की  अश्लील तस्वीरें सामने आने के बाद पहले भी उन्हें धार्मिक सजा सुनाई गई थी, लेकिन वह बीच में ही वहां से चले गए थे। अब दोबारा उन्हें पेश होने पर धार्मिक मर्यादा के अनुसार दंड दिया गया।

विज्ञापन
Nihang Jasdeep receives religious punishment
निहंग जसदीप सिंह को मिली धार्मिक सजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें सामने आने के बाद निहंग जसदीप सिंह के खिलाफ बुद्धा दल ने धार्मिक अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान जसदीप सिंह को जंजीरों से बांधा गया और धार्मिक दंड के रूप में डंडों से मार भी लगाई गई। इस पूरी कार्रवाई की वीडियो और तस्वीरें बुद्धा दल के दोआबा जोन के जत्थेदार मान सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। 

विज्ञापन


बुद्धा दल ने दी सजा 
वीडियो में जत्थेदार मान सिंह का कहना है कि जसदीप सिंह की  अश्लील तस्वीरें सामने आने के बाद पहले भी उन्हें धार्मिक सजा सुनाई गई थी, लेकिन वह बीच में ही वहां से चले गए थे। अब दोबारा उन्हें पेश होने पर धार्मिक मर्यादा के अनुसार दंड दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि बुद्धा दल की ओर से जसदीप सिंह को अब तक किसी प्रकार की माफी नहीं दी गई है, जबकि कुछ समय पहले जसदीप सिंह ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्हें माफी मिल चुकी है। 

विज्ञापन

निहंगों का बाना धारण नहीं कर सकेंगे जसदीप
बुद्धा दल के अनुसार, धार्मिक दंड पूरा होने के बाद भी जसदीप सिंह तब तक निहंगों का बाना धारण नहीं कर सकेंगे, जब तक बड़े बाबा की ओर से आगे का आदेश जारी नहीं किया जाता। वीडियो में जसदीप सिंह अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहते दिखाई देते हैं कि अब वह अपनी सजा बीच में छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे और बड़े बाबा के आदेशों का पूरी तरह पालन करेंगे।

उन्होंने कहा यदि भविष्य में वह पंथ के आदेशों का पालन नहीं करते हैं तो इसकी जिम्मेदारी उनकी खुद की होगी, पंथ की नहीं। गौरतलब है कि यह पूरा विवाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई आपत्तिजनक तस्वीरों के बाद शुरू हुआ था। इस मामले में अलग-अलग पक्षों की ओर से विभिन्न दावे किए गए हैं। हालांकि, तस्वीरों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा जारी है।
विज्ञापन

क्या है बुद्धा दल?
बुद्धा दल निहंग सिंहों (सिख योद्धाओं) का सबसे पुराना, सुनियोजित और अनुशासित सशस्त्र समूह है। यह 18वीं शताब्दी में खालसा सेना ('दल खालसा') का एक प्रमुख और रणनीतिक हिस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed