{"_id":"63a86788bc460a50576e490a","slug":"nia-reached-fatehpur-jail-seized-two-mobiles-amritsar-news-pkl47243390","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: फताहपुर जेल पहुंची एनआईए, दो मोबाइल कब्जे में लिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: फताहपुर जेल पहुंची एनआईए, दो मोबाइल कब्जे में लिए
विज्ञापन
अमृतसर। शनिवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारी अमृतसर के मजीठ मंडी और लोपोके के गांव कांवे में दबिश के बाद रात को केंद्रीय जेल फताहपुर में पहुंचे। इससे पहले जेल प्रशासन द्वारा चलाए सर्च अभियान में मिले दो मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए। हालांकि जेल सुपरिंटेंडेंट ने एनआईए अधिकारियों को अपनी पहचान का बताते हुए व्यक्तिगत दौरे की बात कही।
बताया जा रहा है कि पंजाब की जेलों में एनआईए टीम की यह पहली दबिश है। एनआईए अधिकारियों के जेल में पहुंचते ही पूरे इलाके को सील कर दिया गया। जेल का स्टाफ जहां था, वहीं रहने को कहा गया। जेल सुपरिंटेंडेंट के साथ इन अधिकारियों ने जेल में बंद तस्करों व खतरनाक बंदियों की बैरकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। यह दबिश क्रॉस बॉर्डर टेरेरिज्म और नशा तस्करों के बीच संबंधों की जांच के लिए की गई है।
बंद कमरे में की जेल सुपरिंटेंडेंट से मुलाकात
एनआईए अधिकारियों ने इसके बाद जेल सुपरिंटेंडेंट सुरिंदर सिंह के साथ बंद कमरे में मुलाकात की। जिस दौरान जेल सुपरिंटेंडेंट ने जेल से मिले दो मोबाइल उनके हवाले कर दिए। एनआईए दोनों मोबाइल की जांच कर पता लगाएगी कि इनमें क्या डाटा है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों से यह मोबाइल मिले हैं उनके भी एनआईए ने उनसे पूछताछ की है।