फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   NIA attached property of terrorist Gurvinder Singh alias Baba in Gurdaspur

Amritsar News: गुरदासपुर में एनआईए ने आतंकी गुरविंदर सिंह उर्फ बाबा की प्रापर्टी अटैच की

Tue, 19 Mar 2024 05:44 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
NIA attached property of terrorist Gurvinder Singh alias Baba in Gurdaspur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। एनआईए की टीम ने मंगलवार को गुरदासपुर में आतंकी गुरविंदर सिंह उर्फ बाबा की गांव पीरांबाग में स्थित प्रापर्टी को अटैच किया। आतंकी गुरविंदर को कामरेड बलविंदर सिंह की हत्या के मामले में नामजद किया गया था। वह गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह हैरी चट्ठा उर्फ सुख भिखारीवाल का सहयोगी बताया जाता है। उसने शूटरों को हथियार मुहैया करवाकर कामरेड संधू की हत्या में अहम भूमिका निभाई थी।
टीम ने आतंकी गुरविंदर सिंह उर्फ बाबा के हिस्से आती जमीन को स्पेशल एनआईए कोर्ट मोहाली की ओर से जारी आदेशों के चलते यूएपीए की धारा 33 के तहत अटैच किया है। टीम के साथ पहुंचे राजस्व विभाग के कानूनगो रोशन लाल ने बताया कि गांव पीरांबाग में नौ मरले और गांव सलेमपुर अराइयां में दो कनाल सात मरले जमीन अटैच की गई है।
विज्ञापन

इस मामले में की कार्रवाई

ध्यान रहे कि अक्टूबर 2020 में शौर्य चक्र विजेता कामरेड बलविंदर सिंह की जिला तरनतारन के गांव भिखीविंड में उनके आवास में हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में भिखीविंड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था और बाद में यह मामला एनआईए को सौंप दिया गया था। आतंकी बाबा को उसके साथी संदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह को 9 अगस्त 2022 को तरनतारन पुलिस ने आईईडी के साथ गिरफ्तार किया था। थाना वैरोवाल के गांव नागोके के पास गाड़ी में सवार तीन आतंकियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से आईईडी बरामद की गई थी, जिसका वजन करीब दो किलो था। यही नहीं उनसे एक विदेशी हथगोले के अलावा दो पिस्टल, दो मैगजीन, 13 कारतूस, 635 ग्राम हेरोइन, 100 ग्राम अफीम के अलावा 36.90 लाख की ड्रग मनी भी बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed