{"_id":"83df6c70-5e23-11e2-a2c7-d4ae52bc57c2","slug":"newborn-baby-thrown-into-canal-on-lohri","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहड़ी पर नवजात बच्ची को नहर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहड़ी पर नवजात बच्ची को नहर में फेंका
नवांशहर/ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर जहां पंजाब में लड़कियों की लोहड़ी डालने की बातें हो रही हैं, तो दूसरी ओर लोहड़ी के ही दिन किसी ने अपनी नवजात बच्ची को मरने के लिए स्थानीय करियाम रोड स्थित नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
नहर के किनारे पड़ी इस बच्ची का शव वहां पर खेल रहे कुछ बच्चों ने देखा, जिन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड से करवाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
करियाम रोड से गुजरने वाली बिस्त दोआब नहर की ब्रांच में चर्च के पास मूसापुर की ओर जाने वाले पुल के नजदीक रविवार की सुबह खेल रहे बच्चों ने एक नवजात बच्चे का शव देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पास के मोहल्ले में रहने वाले रमन कुमार और आसपास के लोगों को दी।
विज्ञापन
रमन कुमार ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंच कर देखा कि बंद पड़ी नहर के किनारे पर खून से लथपथ एक सात-आठ महीने का पूर्ण विकसित भ्रूण पड़ा था। उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एएसआई सुरिंदर सिंह ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया।
उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा, ताकि यह पुष्टि हो सके कि बच्ची जिंदा पैदा हुई थी या फिर किसी ने अपने विकसित भ्रूण को यहां लाकर फेंका है। सिटी पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।