{"_id":"62b9d4c28f229d12bb2c5bc4","slug":"neighbor-s-pitbull-attacked-mother-and-son-amritsar-news-pkl4549028134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर : पड़ोसी के पिटबुल ने मां और बेटे को नोचा, आरोपी मालिक पुलिस की गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर : पड़ोसी के पिटबुल ने मां और बेटे को नोचा, आरोपी मालिक पुलिस की गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन
बच्चे के पेट पर पड़ा निशान।
- फोटो : AMRITSAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। जालंधर से मायके आई महिला व उनके बेटे आयान (12) को मजीठा रोड स्थित गुरु नानक एवेन्यू में पड़ोसी के पिटबुल ने नोच डाला। गंभीर हालत में मां-बेटे को निजी अस्पताल ले जाया गया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी विपिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि पिटबुल को पालने में लापरवाही बरतने के आरोपों के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जालंधर में नकोदर रोड स्थित टावर एनक्लेव निवासी ललित गोयल ने पुलिस को बताया उनका जालंधर में टायरों का कारोबार है। आजकल बेटे अयान को गर्मी की छुट्टियां पड़ी हैं। शनिवार को उनका बेटा और पत्नी नवीन गोयल के साथ अपने ननिहाल गुरु नानक एवेन्यू पहुंचे थे।
जैसे ही आयान गली में घुसा तो विपिन ने अपने घर का दरवाजा खोल दिया। तभी पिटबुल ने गली में पहुंचकर उनके बेटे को नोचना शुरू कर दिया। उनकी पत्नी नवीन ने जब बेटे को बचाने का प्रयास किया तो पिटबुल ने उनपर भी हमला कर दिया। बेटे को पेट, मुंह, टांगों तथा उनकी पत्नी को चेहरे, सिर, छाती, पीठ और टांगों पर काटा है। इस दौरान आरोपी विपिन भी वहां मौजूद थे, लेकिन उसके उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया।

चेहरे पर पिटबुल के काटने के निशान।- फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन