फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Neighbor's pitbull attacked mother and son

अमृतसर : पड़ोसी के पिटबुल ने मां और बेटे को नोचा, आरोपी मालिक पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Mon, 27 Jun 2022 09:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Neighbor's pitbull attacked mother and son
बच्चे के पेट पर पड़ा निशान। - फोटो : AMRITSAR
अमृतसर। जालंधर से मायके आई महिला व उनके बेटे आयान (12) को मजीठा रोड स्थित गुरु नानक एवेन्यू में पड़ोसी के पिटबुल ने नोच डाला। गंभीर हालत में मां-बेटे को निजी अस्पताल ले जाया गया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी विपिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि पिटबुल को पालने में लापरवाही बरतने के आरोपों के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जालंधर में नकोदर रोड स्थित टावर एनक्लेव निवासी ललित गोयल ने पुलिस को बताया उनका जालंधर में टायरों का कारोबार है। आजकल बेटे अयान को गर्मी की छुट्टियां पड़ी हैं। शनिवार को उनका बेटा और पत्नी नवीन गोयल के साथ अपने ननिहाल गुरु नानक एवेन्यू पहुंचे थे।
विज्ञापन

जैसे ही आयान गली में घुसा तो विपिन ने अपने घर का दरवाजा खोल दिया। तभी पिटबुल ने गली में पहुंचकर उनके बेटे को नोचना शुरू कर दिया। उनकी पत्नी नवीन ने जब बेटे को बचाने का प्रयास किया तो पिटबुल ने उनपर भी हमला कर दिया। बेटे को पेट, मुंह, टांगों तथा उनकी पत्नी को चेहरे, सिर, छाती, पीठ और टांगों पर काटा है। इस दौरान आरोपी विपिन भी वहां मौजूद थे, लेकिन उसके उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया।

चेहरे पर पिटबुल के काटने के निशान।

चेहरे पर पिटबुल के काटने के निशान।- फोटो : AMRITSAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed