फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Navjot Singh Sidhu Daughter Rabia Sidhu campaigns in Amritsar East assembly seat

माता वैष्णो देवी पहुंचे सिद्धू: बेटी राबिया ने संभाली प्रचार की कमान, कहा- लड़ाई सच और झूठ की, लोग करें फैसला

Thu, 10 Feb 2022 10:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Feb 2022 10:44 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू माता वैष्णो देवी पहुंचे हैं। वहीं उनके विधानसभा क्षेत्र अमृतसर पूर्व में उनकी पत्नी व बेटी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu Daughter Rabia Sidhu campaigns in Amritsar East assembly seat
राबिया सिद्धू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट पर चुनावी माहौल गरम है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सामने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया चुनाव मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व आईएएस अधिकारी जगमोहन सिंह राजू को अपना प्रत्याशी बनाया है। सभी प्रत्याशी जोर शोर से अपने चुनाव प्रचार में लगे हैं। गुरुवार को नवजोत सिंह सिद्धू की अनुपस्थिति में उनकी बेटी राबिया सिद्धू ने चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाला। 

विज्ञापन


सिद्धू एक बार फिर माता वैष्णो देवी के मंदिर गए हैं और इसके बाद हलके में चुनाव प्रचार की कमान उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू और बेटी राबिया सिद्धू ने संभाल ली है। राबिया सिद्धू ने बिक्रम मजीठिया पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि काफी समय पहले मजीठिया अंकल उनके पापा के पास राजनीति का सबक लेने आए थे। आज लड़ाई सच और झूठ की है, लोगों को फैसला करना है कि उन्हें किसका साथ देना है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके पिता सच के रास्ते पर चल रहे हैं। सच के रास्ते पर चलने वाले को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन लोगों को अपने बच्चों की परवाह है, वे देख लें कि क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मजीठा में तो किराने की दुकानों पर 20-20 रुपये में ड्रग मिलती है। यहां मजीठिया क्यों आ रहे हैं। हलके के लोगों को उनके घरों पर बोर्ड नहीं लगवाने पर धमकी दी जा रही हैं। अब देखना है कि लोग सच का साथ देते हैं या फिर झूठ का। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed