फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Navjot Sidhu's close aide Rajeev received a threatening call in the name of Lawrence

Amritsar News: नवजोत सिद्धू के खासमखास रहे राजीव को लॉरेंस के नाम से आया धमकी भरा फोन

Wed, 13 Mar 2024 10:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 13 Mar 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Navjot Sidhu's close aide Rajeev received a threatening call in the name of Lawrence
जान की सलामती के लिए मांगी 2 लाख की रंगदारी
विज्ञापन

रंगदारी मांगने वाले ने अपने आप को गोपी नंबरदार बताया

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। नवजोत सिंह सिद्धू के भाजपा में रहते खासमखास रहे भाजपा नेता राजीव शर्मा को मंगलवार देर रात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी भरा फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को गोपी नंबरदार बताते हुए जान की सलामती के लिए 2 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। भाजपा नेता राजीव शर्मा ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सारी जानकारी दे दी है।

भाजपा नेता राजीव शर्मा ने बताया कि मंगलवार देर रात एक इंटरनेशनल अज्ञात नंबर से उन्हें फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित बताते हुए कहा कि वह गोपी नंबरदार बोल रहा है। अगर अपनी और अपने परिवार की सलामती चाहते हो तो कल 2 लाख रुपये का बंदोबस्त करो। जब उससे पूछा कि किस बात का 2 लाख रुपये चाहिए, तो उसने कहा कि जो हाल सिद्धू मूसेवाला का किया था, वही हाल तुम्हारा और तुम्हारे बेटे का किया जाएगा। वहीं, फोन करने वाले ने गोलियां मारने की धमकी भी दी। इस सारे घटनाक्रम के बारे में उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सारी जानकारी दर्ज करवा दी है। वह बुधवार शाम को इस संबंधी सारी काॅल रिकॉर्डिंग लेकर, अज्ञात नंबर के बारे में लिखित रूप से पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed