फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   NA

Amritsar News: ई-रिक्शा चालक को बेहोश कर लूटा, अस्पताल में मौत

Fri, 03 Feb 2023 11:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 03 Feb 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
NA
मृतक की पत्नी के बयान पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। चविंडा देवी इलाके में कुछ लोगों ने ई-रिक्शा चालक को बेहोश कर लूट लिया और ई-रिक्शा समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। मृतक की पत्नी ने शव की पहचान की। पत्नी के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
फतेहगढ़ चूड़ियां रोड निवासी रमनदीप कौर ने कत्थूनंगल पुलिस को बताया कि 30 सितंबर 2008 को उनकी शादी साहिब सिंह के साथ हुई थी। उनका बड़ा बेटा 13 साल और छोटा 9 साल का है। उनका पति करीब छह माह से ई-रिक्शा चलाने का काम करता था।
विज्ञापन

30 जनवरी 2023 की दोपहर साहिब सिंह ई-रिक्शा लेकर काम के लिए गया गया। उसी दिन सायं 7.30 बजे फोन आया कि वह सवारी लेकर चविंडा देवी मंदिर छोड़ने के लिए जा रहा है। जब देर रात तक पति घर नहीं लौटा तो फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। पहले किसी ने फोन काटा फिर बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन सुबह रिश्तेदारों की मदद से पति का पता लगाने का प्रयास किया। उन्हें पता चला कि एक व्यक्ति तलवंडी पुल के नीचे बेहोशी की हालत में मिला है, जिसकी सिविल अस्पताल बटाला में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बटाला सिविल अस्पताल पहुंची तो पाया कि उक्त शव उसके पति साहिब सिंह का ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed