{"_id":"606059988ebc3e8cd11fe774","slug":"murder-in-amritsar-amritsar-news-pkl40859016","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहद खौफनाक है ये वारदात : पत्नी के प्रेमी को जाल में फंसा की हत्या, शव के टुकड़े कर गटर में फेंके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेहद खौफनाक है ये वारदात : पत्नी के प्रेमी को जाल में फंसा की हत्या, शव के टुकड़े कर गटर में फेंके
Mon, 29 Mar 2021 01:35 AM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पहले एक गटर में युवक के शव के मिले टुकड़ों के मामले में हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने न्यू गोल्डन एवेन्यू स्थित गली नंबर एक में रहने वाले संजय व 40 खूह के पास रहने वाली मंजू को गिरफ्तार किया है। संजय ने मंजू के साथ मिलकर शुभम महाजन नामक युवक की बेरहमी से हत्या की थी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर गटर में फेंक दिए थे। संजय की पत्नी से शुभम महाजन के संबंध थे। इसी से नाराज संजय ने उसकी हत्या के लिए मंजू नामक एक महिला का साथ लिया।
विज्ञापन
छेहरटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह के अनुसार गिरफ्तार किए गए संजय ने जुर्म कबूल कर लिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि नारायणगढ़ निवासी शुभम महाजन (24) कटराआहलूवाला में एक कपडे़ दुकान पर नौकरी करता था। उसके गोल्डन एवेन्यू निवासी संजय की पत्नी पूजा से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन
संजय गली-गली जाकर कुर्सियों की मरम्मत कर परिवार पालता था। संबंधों के शक के कारण पूजा और उसके पति संजय के रिश्ते ठीक नहीं थे। पूजा ने संजय से अलग होकर शुभम के साथ जिंदगी गुजारने की ठान ली थी। उसने लगभग एक साल पहले पति संजय के खिलाफ कोर्ट में तलाक की याचिका भी दायर कर दी थी। पत्नी के प्रेम संबंधों का पता चलने पर संजय ने अपनी परिचित मंजू को शिवम का मोबाइल नंबर दिया।
विज्ञापन
उसने मंजू से शुभम को अपने प्रेम जाल में फंसाने को कहा। इसी बीच शुभम और मंजू की भी बातें शुरू हो गईं। संजय के इशारे पर मंजू ने 17 मार्च को शुभम को मिलने के लिए उजागर नगर बुला लिया। वहां संजय अन्य साथी ललित के साथ पहुंच गया। आरोपियों ने पहले शुभम की पिटाई की। बाद में उसकी हत्या कर शव के टुकड़े कर घर के बाहर गटर में फेंक दिए।
उधर, शुभम के लापता होने के बाद उसके परिवार ने 22 मार्च को छेहरटा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जब शुभम के मोबाइल लोकेशन की जांच करवाई तो उसकी आखिरी लोकेशन न्यू अमृतसर की मिली। इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने संजय को हिरासत में लिया तो उसने सारा सच कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर गटर से शिवम का शव टुकड़ों में बरामद किया और फिर मंजू को गिरफ्तार किया। उसके एक अन्य साथी ललित की तलाश की जा रही है।