फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Murder in Amritsar

मामूली विवाद में दातरे मार कर ले ली जान

Mon, 27 Apr 2020 08:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Murder in Amritsar
बाबा बकाला साहिब सब डिवीजन के गांव कमोके में एक नौजवान ने मामूली तकरार के बाद एक व्यक्ति का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरबिंदर सिंह (50) सोमवार सुबह घर से सब्जी लेने के लिए बाजार में गया था। वहां पर उसकी नौजवान गुरप्रीत सिंह के साथ तकरार हो गई। इसी बीच गुरप्रीत सिंह ने गुरबिंदर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जख्मी हालत में गुरबिंदर सिंह को बाबा बकाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। शरीर पर कई गहरे घाव होने के कारण उसे गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एसएचओ बाबा बकाला थाना किरणदीप सिंह ने बताया कि हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही हैं। गुरप्रीत ने सब्जी वाले के पास पड़े दातरे से गुरबिंदर सिंह पर कई वार किए। उसके पेट और मुंह पर गंभीर घाव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed