फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   MP Sunny deol arrived to review the rescue from coron

कोरोना से बचाव पर सांसद सनी देओल ने जताई संतुष्टी, कहा-प्रशासन कर रहा पूरे प्रयास, लोग टेस्ट कराने को आएं आगे

Fri, 04 Sep 2020 07:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
MP Sunny deol arrived to review the rescue from coron
गुरदासपुर में डिप्टी कमिश्‍नर मोहम्मद इश्फाक से बातचीत करते सांसद सनी देओल। - फोटो : GURDASPUR
गुरदासपुर के सांसद सनी देओल शुक्रवार को गुरदासपुर पहुंचे और डीसी मोहम्मद इश्फाक, एसएसपी राजिंदर सिंह सोहल से कोरोना वायरस से बचाव एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस मौके पर सांसद ने प्रशासन की ओर से किए गए प्रंबंधों पर तसल्ली जताते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपने स्तर पर बढ़िया प्रयास कर रहा है, लेकिन लोगों को भी कोरोना टेस्ट करवाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने डीसी से हलके में और अधिक कोरोना की जांच करवाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

वहीं कोरोना वायरस के चलते सांसद के आने की खबर मीडिया से छिपाकर रखी गई। यही नहीं भाजपा वर्करों को भी उनके गुरदासपुर आने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से मिली। हालांकि गुरदासपुर में अधिकारियों से मीटिंग के बाद सांसद पठानकोट अधिकारियों से मीटिंग करने चले गए।
विज्ञापन

गुरदासपुर के डीसी मोहम्मद इश्फाक ने बताया कि सांसद को हलके में कोविड-19 संबंधी प्रंबंधों के संबंध में अवगत करवाया गया है। इसके अलावा हलके में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई है। साथ ही हलके में मनरेगा के तहत पीने के पानी की सप्लाई के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई और सांसद ने प्रशासन की हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। वहीं एसएसपी गुरदासपुर राजिंदर सिंह सोहल ने भी लॉ एंड आर्डर संबंधी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन से टेस्टिंग बढ़ाने के लिए कहा
सांसद सनी देओल के पीए निरंजन विद्यासागर ने बताया कि सांसद ने गुरदासपुर में प्रशासन की ओर से किए जा रहे कोविड से निपटने के लिए कार्यों पर संबंधी संतुष्टी जताई है। इसके साथ उन्होंने प्रशासन से टेस्टिंग बढ़ाने के लिए कहा है। बटाला में अवैध शराब कांड के मामले संबंधी उनका कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, बस जांच निष्पक्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed