फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   MP Aujla met with Foreign Minister to bring Punjabi youth stranded abroad

Amritsar News: विदेशों में फंसे पंजाबी युवाओं को लाने के लिए सांसद औजला ने की विदेश मंत्री के साथ मुलाकात

Sun, 25 Dec 2022 09:17 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 09:17 PM IST
विज्ञापन
MP Aujla met with Foreign Minister to bring Punjabi youth stranded abroad
अमृतसर। पंजाब के युवक जो छोटी बड़ी तकनीकी मुश्किलों के कारण मस्कट, साउथ अमरीका, दुबई व अन्य मुसलिम देशों में फंसे हुए हैं, उनको भारत वापिस लाने के लिए अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मुलाकात की। औजला ने बताया कि विदेश मंत्री के साथ मुलाकात के दौरान अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से अन्य देशों के लिए फ्लाईटस की संख्या को बढ़ने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

वहीं अमृतसर हवाई अड्डा का एरिया बढ़ाने के साथ साथ यहां से कारगो फ्लाइट्स की संख्या में वृद्धि किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया है। औजला ने बताया कि अमृतसर पासपोर्ट कार्यालय में लोगों को अप्वंईटमेंट करीब दो से तीन महीने के देरे से मिलती है जिस से लोगों व खासकर विदेशों में पढ़ाई के जिए जाने वाले युवाओं को सब से अधिक मुश्किलें बढ़ती है। इस लिए अप्वाईटमेंट कम से दस दिन की जानी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं लंबित मामलों के निपटारे के लिए अमृतसर में दो बार मैग कैंप भी लगाने चाहिए। विदेश मंत्री के साथ अमृतसर के पासपोर्ट कार्यालय को विस्तार कर यहां स्टाफ की संख्या बढ़ने की भी मांग उठाई गई है। उन्होंने बताया कि विदेशमंत्री ने उनके सभी मामलों को ध्यान से सुना है और सभी मामलों को जल्दी हल करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed