फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   MLA's cook committed suicide by hanging

विधायक के रसोइए ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sat, 07 Nov 2020 06:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
MLA's cook committed suicide by hanging
अमृतसर। पश्चिम विधानसभा के विधायक डा. राजकुमार वेरका के रसोइए ने शनिवार को सुबह कोर्ट रोड स्थित उनके निवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। फिलहाल घटना के कारणों का पुलिस पता नहीं लगा पाई है। जानकारी के मुताबिक, संदीप कुमार 12 वर्षों से विधायक डा. राजकुमार के पास घर पर रसोइए का काम कर रहा था। मूलरूप से वह नेपाल का रहने वाला था। संदीप ने शुक्रवार रात को डॉ. राज कुमार के सभी पारिवारिक सदस्यों के लिए खाना तैयार किया। मंत्री के पारिवारिक सदस्य संदीप द्वारा तैयार किए रात्रि भोज को खाने के बाद घर में सो गए थे।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह जब संदीप निर्धारित समयानुसार काम के लिए नीचे नहीं आया तो डॉ. राज कुमार के पारिवारिक सदस्यों ने छत पर बने उसके कमरे पर जाकर देखा तो वह रस्सी से लटका था। परिवार ने तुरंत घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। सिविल लाइन थाना के एएसआई शमशेर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस मुलाजिमों के सहयोग से संदीप को नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। संदीप की पत्नी दो बेटियाें और बेटे के साथ नेपाल में रह रही है। उधर, विधायक डा. राजकुमार वेरका ने इस बारे में बात करने से इंकार कर दिया है। शमशेर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि संदीप के परिवार से संपर्क किया जा रहा है। उनके अमृतसर आते ही शव सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने संदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शमशेर सिंह के अनुसार संदीप का शव सिविल अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखा जाएगा। संदीप ने आत्महत्या क्यों की, इस संबंध में परिजनों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed