Punjab: मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, दो कारों में आमने-सामने भीषण टक्कर, सात घायल
गुरदासपुर में आप के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के काफिले में शामिल गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है। हादसे में चार सुरक्षाकर्मियों समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के गुरदासपुर में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के काफिले में शामिल गाड़ी हादसे का शिकार हुई है। मंत्री की पायलट गाड़ी की दूसरी तरफ से आ रही एक अन्य कार से टक्कर हुई है। गाड़ी अचानक काफिले में शामिल पायलट कार से टकरा गई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं।
कलानौर-गुरदासपुर रोड पर बुधवार को अड्डा नड़ांवाली के पास कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की पायलट गाड़ी और कार की टक्कर हो गई। हादसे में पायलट गाड़ी में सवार चार पुलिसकर्मी और कार सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलाें को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर कलानौर में भर्ती करवाया गया है।
मंत्री काफिले में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह के अलावा डीसी दलविंदरजीत सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी थे। कार कलानौर से गुरदासपुर जा रही थी। मंत्री बाढ़ प्रभावित किसानों को चेक बांटने के लिए डेरा बाबा नानक जा रहे थे। इस दौरान पुलिस पायलट की गाड़ी और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। ईटीओ ने खुद भी पुलिस की मदद की। ईटीओ ने बताया कि पायलट गाड़ी में सवार चार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें हादसाग्रस्त गाड़ी से निकालकर इलाज के लिए भेजा गया। वहीं, दूसरी गाड़ी के ड्राइवर समेत तीन और लोग घायल हुए हैं।