फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   masked men shot the flour mill owner, serious

Amritsar News: थाने से महज पांच सौ मीटर दूर नकाबपोशों ने आटा चक्की मालिक को मारी गोली, गंभीर

Fri, 03 Feb 2023 11:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 03 Feb 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
masked men shot the flour mill owner, serious
एक्टिवा पर सवार होकर आरोपी पहुंचे थे अमन एवेन्यू के बाहर, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। गुरु नगरी के व्यस्त इलाके गेट हकीमां के पास स्थित अमन एवेन्यू के बाहर शुक्रवार रात एक्टिवा सवार तीन नकाबपोश युवकों ने थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर आटा चक्की मालिक को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हवा में फायर करते हुए फरार हो गए। आटा चक्की मालिक को गंभीर हालत में पास के ही एक अस्पताल में दाखिल करवाया है। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और घटनास्थल के आस-पास के इलाका में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है।
गेट हकीमां निवासी वरिंदर सहदेव ने बताया कि जतिंदर उर्फ जज अमन एवेन्यू में रहता है और उसकी कालोनी के बाहर आटा चक्की है। परिवार में उसकी बेटी (7), बेटा (2), पत्नी और अन्य रिश्तेदार हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे जतिंदर अपनी आटा चक्की पर काम कर रहा था। इस बीच एक्टिवा पर सवार होकर तीन नकाबपोश युवक चक्की पर पहुंचे।
विज्ञापन

एक्टिवा सवार नकाबपोशों ने जतिंदर को देखते ही उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। जतिंदर अपना बचाव करते हुए चक्की की रिवाल्विग चेयर पर गिर गया और धक्का लगने से कुर्सी घूम गई। एक नकाबपोश ने उस पर गोली चला दी और गोली जतिंदर की टांग पर जा लगी। गोली चलने से आसपास के लोग वहां एकत्र होने शुरू हो गए। यह देख कर आरोपी अपनी एक्टिवा पर सवार होकर हवा में गोलियां चलाते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गुरबिंदर सिंह ने बताया कि जख्मी आटा चक्की मालिक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थित बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी खंगाल हमलावरों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed