फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Man of Amritsar died on Ukraine border

Punjab: अमृतसर के तेजपाल की यूक्रेन के बॉर्डर पर मौत, टूरिस्ट वीजा पर 12 जनवरी को गया था रशिया

Thu, 13 Jun 2024 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 Jun 2024 01:19 PM IST
सार

मृतक की पत्नी परविंदर कौर ने बताया कि उसका पति 20 दिसंबर को भारत से थाईलैंड गया था। उसके बाद 12 जनवरी को मास्को चला गया। तेजपाल के ही कुछ दोस्तों ने उसे सलाह देते हुए प्रोत्साहित किया कि वह वहां सेना में भर्ती हो जाए। इसके चलते वह वहां सेना में भर्ती हो गया।

विज्ञापन
Man of Amritsar died on Ukraine border
तेजपाल सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

अमृतसर में रहने वाले युवक की यूक्रेन बॉर्डर पर मौत हो गई है। तेजपाल सिंह टूरिस्ट वीजा पर 12 जनवरी को रशिया गया था। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन वर्षीय बेटी और छह वर्षीय बेटा छोड़ गया है।
विज्ञापन


तेजपाल के परिवार का आरोप है कि उनके बेटे को जबरदस्ती रशिया में फौज में भर्ती कर लिया गया। तीन मार्च को उनके बेटे का फोन आया था कि उसे बॉर्डर पर सैनिक के रूप में भेजा जा रहा है। परिवार की मांग है कि तेजपाल के शव को भारत लाया जाए।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी परविंदर कौर ने बताया कि उसका पति 20 दिसंबर को भारत से थाईलैंड गया था। उसके बाद 12 जनवरी को मास्को चला गया। तेजपाल के ही कुछ दोस्तों ने उसे सलाह देते हुए प्रोत्साहित किया कि वह वहां सेना में भर्ती हो जाए। इसके चलते वह वहां सेना में भर्ती हो गया। जबकि तेजपाल परिवार के अनुसार घूमने के लिए रशिया गया था। तेजपाल को सेना में भर्ती करने के बाद रशिया-यूक्रेन युद्ध में भेजा गया। यहां यूक्रेन बॉर्डर पर युद्ध के दौरान तेजपाल की मौत हो गई है। परिवार की मांग है कि तेजपाल का शव भारत लाया जाए, ताकि वह धार्मिक मर्यादा के अनुसार तेजपाल का अंतिम संस्कार कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed