फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Mama-nephew arrested heroin drug money thousand recovered

सवा किलो हेरोइन समेत मामा-भांजा गिरफ्तार, 1 लाख 35 हजार रुपये की ड्रग मनी भी हुई बरामद

Sat, 10 Oct 2020 08:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Mama-nephew arrested heroin drug money thousand recovered
पुलिस ने शनिवार को छापा मारकर मामा-भांजे को 1 किलो 255 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार कर लिया। उनसे 1 लाख 35 हजार की ड्रग मनी भी बरामद हुई है। बटाला के एसएसपी रशपाल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां बलबीर सिंह औैर सदर थाना बटाला के प्रभारी ने जोगिंदर सिंह निवासी गांव पुरियां के घर पर छापा मारा। घर में मौजूद कार से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा 1 लाख 35 हजार रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई। इस दौरान जोगिदर सिंह का भांजा सरवन सिंह निवासी गांव माड़ी पन्नवां भी जोगिंदर सिंह के घर में था। पुलिस ने शक के आधार पर सरवन से पूछताछ की तो उससे भी 255 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों मामा-भांजे को गिरफ्तार कर लिया हैै। एसएसपी ने बताया कि जोगिंदर सिंह गांव का पूर्व सरपंच है। उसके खिलाफ पहले से 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा एक मामले में उसे 2006 में 10 साल की सजा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed