{"_id":"66f3c92fd75ad7d82309e3fd","slug":"kisan-mazdoor-sangharsh-committee-protest-amritsar-delhi-rail-track-in-devidaspura-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: देवीदासपुरा में अमृतसर-दिल्ली ट्रैक से हटे किसान, प्रशासन ने मांगी मांगें, तीन तक धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: देवीदासपुरा में अमृतसर-दिल्ली ट्रैक से हटे किसान, प्रशासन ने मांगी मांगें, तीन तक धरना स्थगित
Wed, 25 Sep 2024 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:04 PM IST
सार
पंजाब में एक बार फिर से रेल ट्रैक बाधित हो सकता है, जिसका असर कई ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ेगा। मंगलवार को मांगों को लेकर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेता सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व में डीसी अमृतसर कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया था। प्रशासन को बुधवार तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन
सरवन सिंह पंधेर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
किसान मजदूर संघर्ष समिति की ओर से गांव देवीदास पुरा में रेल ट्रैक जाम करने का आंदोलन किसानों ने 3 अक्तूबर तक स्थगित कर दिया है। मांगों को लेकर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पुंडीर ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में जिला प्रशासन ने किसानों की कुछ मांगें स्वीकार की है, जिसको लेकर किसानों ने रेल ट्रैक पर धरना स्थगित कर दिया है।
किसान नेता सरवन सिंह पुंडीर ने बताया कि उन्होंने रेल रोको आंदोलन 3 अक्तूबर तक स्थगित किया है। अगर 3 अक्तूबर तक जिला प्रशासन के अधिकारी वादे के अनुसार मांगें पूरी नहीं करते तो दोबारा किसान रेल ट्रैक पर आकर धरना शुरू कर देंगे और रेल यातायात ठप कर देंगे।
इससे पहले सुबह कमेटी के कार्यकर्ता देवीदास पुरा गांव में पहुंचने शुरू हो गए हैं दूसरी और जिला प्रशासन ने भी किसानों के साथ बैठक करने का एलान किया है। किसान अब प्रशासन के अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं। अगर प्रशासन किसानों की मांगें नहीं मानता तो किसानों की ओर से रेल ट्रैक जाम कर दिया जाएगा। अभी रेलवे फाटक के पास किसानों ने अपने टेंट व अन्य सामग्री रख दी है।