{"_id":"96f35e3ad490c3ddd6d09eaf34a86300","slug":"killed-infant-got-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर से नवजात बच्ची का शव मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढेर से नवजात बच्ची का शव मिला
अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 19 Nov 2013 09:51 PM IST
विज्ञापन
सिटी कैंट इलाके में मंगलवार को स्कूल के पास कूडे़ के ढेर से नवजात बच्ची का शव मिला।
इसकी जानकारी पुलिस को स्थानीय निवासी ने दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुतलीघर निवासी हरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सुबह सवा छह बजे अपने घर से सैर करने के लिए निकले थे।
जब वे कैंट स्कूल के पास पहुंचे, तो उन्होंने उसके पास कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची पड़ी देखी। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने नवजात को गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर ने बच्ची की मौत ठंड लगने के कारण बताई है।