{"_id":"6ac398463cce832b400ed13d","slug":"khalsa-school-teams-secured-the-first-position-in-tennis-ball-cricket-amritsar-news-c-59-1-asr1004-119754-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: टेनिस बॉल क्रिकेट में खालसा स्कूल टीमें रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: टेनिस बॉल क्रिकेट में खालसा स्कूल टीमें रहीं प्रथम
Mon, 05 Oct 2026 05:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 05 Oct 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। खेडां वतन पंजाब दीयां सीजन-4 के तहत जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट खालसा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया गया। जिला खेल विभाग के सहयोग से हुए दो दिवसीय टूर्नामेंट में जिले के 10 ब्लॉकों की टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
लड़कों के वर्ग के फाइनल में कॉरपोरेशन ब्लॉक की खालसा स्कूल टीम ने पहला स्थान हासिल किया। अटारी ब्लॉक की टीम दूसरे और मजीठा ब्लॉक की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों के वर्ग में भी कॉरपोरेशन ब्लॉक की खालसा स्कूल टीम विजेता रही। विश्व पब्लिक स्कूल, वेरका की टीम ने दूसरा और टैगोर शिशु वाटिका स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
समापन समारोह में लेक्चरर गुरप्रीत सिंह उप्पल, क्रिकेटर अर्शदीप सिंह और क्रिकेटर मनप्रीत सिंह संधू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सॉफ्टबॉल कोच एवं ओवरऑल इंचार्ज इंदरवीर सिंह और टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष एवं टूर्नामेंट कन्वीनर गुरजिंदर सिंह की अहम भूमिका रही। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, मेहनत और खेल भावना को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर खालसा कॉलेज के कोच मनमोहन सिंह, फिजिकल एजुकेशन टीचर यूनियन के अध्यक्ष सौरभ राय और रग्बी एसोसिएशन पंजाब के महासचिव परविंदर कुमार मौजूद रहे।