फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Khalistani terrorist absconding for 30 years arrested caught by UP ATS

Amritsar: तीस साल से फरार खालिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार, यूपी से आई ATS टीम ने पकड़ा

Thu, 24 Apr 2025 12:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Apr 2025 12:12 PM IST
सार

मंगत सिंह के खिलाफ 1993 में आतंकवादी गतिविधियां, आर्म्स एक्ट, टाडा की धाराएं, हत्या प्रयास, हत्या सहित कई केस दर्ज है। उस समय आरोपी गिरफ्तार हुआ था, लेकिन दो साल बाद 1995 में वह जमानत पर रिहा हो गया था। इसके बाद आरोपी अंडरग्राउंड हो गया।

विज्ञापन
Khalistani terrorist absconding for 30 years arrested caught by UP ATS
मंगत सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

पिछले 30 साल से फरार चल रहे खालिस्तानी आतंकवादी को उत्तर प्रदेश एटीएस ने अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आतंकवादी का नाम मंगत सिंह है और वह गांव टिमोवल में रह रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यूपी की एटीएस टीम को मंगत सिंह के अमृतसर में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी के तहत बुधवार को टीम अमृतसर पहुंची और जिला देहाती पुलिस के साथ संपर्क कर गांव टीमोवाल में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान आरोपी मंगत सिंह को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


मंगत सिंह के खिलाफ 1993 में आतंकवादी गतिविधियां, आर्म्स एक्ट, टाडा की धाराएं, हत्या प्रयास, हत्या सहित कई केस दर्ज है। उस समय आरोपी गिरफ्तार हुआ था, लेकिन दो साल बाद 1995 में वह जमानत पर रिहा हो गया था। इसके बाद आरोपी अंडरग्राउंड हो गया और तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से आरोपी की सूचना देने वालों को 25 हजार का इनाम तक देने की घोषणा की हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed