{"_id":"6189184e0cc7f641ef7cf80d","slug":"kaliyugi-mother-left-two-month-old-child-in-train-compartment-amritsar-news-pkl4322965147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह के बच्चे को ट्रेन के डिब्बे में छोड़ गई कलयुगी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह के बच्चे को ट्रेन के डिब्बे में छोड़ गई कलयुगी मां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। जय नगर से रविवार शाम अमृतसर पहुंची ट्रेन में कोई महिला अपने दो माह के बच्चे को डिब्बे में सीट के नीचे छोड़ कर चली गई। जीआरपी ने बच्चे को बरामद करने के बाद फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को बच्चे का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जाएगा, जो अभी चाइल्ड हेल्पलाइन के पास है। चाइल्ड हेल्पलाइन बच्चे को बाल भलाई कमेटी के समक्ष पेश करेगी, ताकि उसके भविष्य पर फैसला किया जा सके।
जयनगर से चलकर रविवार सायं करीब 4 बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन के डिब्बों की सफाई के लिए एक महिला कर्मचारी ने एक डिब्बे में बच्चे के रोने की आवाज सुनी। उसने ट्रेन की सीट के नीचे बच्चे को पड़ा देखा तो आरपीएफ को सूचित किया। जानकारी मिलते ही आरपीएफ ने बच्चे को कब्जे में ले लिया। आरपीएफ ने बच्चे की देखभाल शुरू की और प्राथमिक जांच में बच्चे के पूर्ण तौर पर सेहतमंद होने की बात सामने आई।
थाना प्रभारी जीएस आहलूवालिया ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ की महिला कर्मचारी ने बोतल से बच्चे को दूध पिलाया। बच्चे के पालन-पोषण के लिए उसे चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया है।