{"_id":"5f4cf18d8ebc3e19693fbdff","slug":"kabaddi-player-murder-six-accused-including-a-policeman-posted-in-cm-security-arrest-gurdaspur-news-pkl386336537","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, पांच पुलिसकर्मी समेत छह गिरफ्तार, एक सीएम सुरक्षा में है तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बटाला में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, पांच पुलिसकर्मी समेत छह गिरफ्तार, एक सीएम सुरक्षा में है तैनात
Mon, 31 Aug 2020 06:18 PM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
मृतक गुरमेज सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार ओवरटेकिंग के विवाद में रविवार रात को कबड्डी खिलाड़ी गुरमेज सिंह की गोली मारकर हत्या करने के सभी छह आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें पांच आरोपी पंजाब पुलिस कर्मी हैं। इन पांच पुलिस कर्मचारियों में से एक सुरिंदर सिंह सीएम सिक्योरिटी में तैनात है। पुलिस ने हमलावरों की कार और इस्तेमाल किया रिवाल्वर भी बरामद कर लिया हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ही में हत्या, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने यह मामला मृतक गुरमेज सिंह (28) निवासी गांव भगवानपुर के पिता अमरीक के बयान पर दर्ज किया था। पुलिस को दिए बयान में अमरीक सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे वह अपनी पत्नी, बेटे गुरमेज, भतीजे की पत्नी अमृत कौर के साथ गांव में ही किसी के शगुन से लौट रहे थे। कार अमृत कौर चला रही थी।
विज्ञापन
आरोपी गांव दरगाहबाद की तरफ से आ रहे थे। कार ओवरटेकिंग को लेकर इसी दौरान उनका आरोपियों से विवाद हो गया। भड़के आरोपियों ने गुरमेज के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों में से बलजीत सिंह निवासी अमृतसर ने पिस्तौल निकाल कर गुरमेज पर सीधा फायर कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हमलावरों ने उन पर भी फायरिंग की लेकिन वह बच गए।
विज्ञापन
अमरीक सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपियों में शामिल बलकार सिंह से उनके बेटे गुरमेज सिंह की करीब 6 महीने पहले किसी बात को लेकर तकरारबाजी हुई थी। इसी की रंजिश में हमलावरों ने गुरमेज सिंह की हत्या कर दी है। गुरमेज सिंह गांव स्तर का कबड्डी खिलाड़ी था।
थाना कोटली सूरत मल्ही के एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि आरोपी बलकार सिंह निवासी गांव काला-बाला, अवतार सिंह निवासी गांव कोटला गुज्जरां अमृतसर, सुरिंदर सिंह निवासी गांव मलियां कलां बटाला, बलजीत सिंह निवासी अमृतसर, रंजीत सिंह निवासी गांव जलालपुर अमृतसर और सिमरत सिंह निवासी बटाला को हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत नामजद कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से रंजीत सिंह, बलजीत सिंह, अवतार सिंह और बलकार सिंह पुलिस में तैनात हैं, जबकि सुरिंदर सिंह सीएम सिक्योरिटी में तैनात हैं। सभी आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह भी देखें- हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन